
'FIR दर्ज करने में आठ दिन क्यों लगे', पटियाला में कर्नल की पिटाई मामले पर हाईकोर्ट सख्त
AajTak
अदालत ने एसएसपी पटियाला द्वारा दाखिल जवाब को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इसमें स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया गया कि कौन-कौन से पुलिसकर्मी शामिल थे. कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब कर्नल पुष्पिंदर की पत्नी ने घटना के अगले दिन एसएसपी को संदेश भेजा था, तो उस पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
पटियाला में कर्नल की पिटाई मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जताई कि पहले ढाबा मालिक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई, जबकि असली पीड़ित कर्नल पुष्पिंदर सिंह और उनका बेटा थे. अदालत ने यह भी पूछा कि एफआईआर दर्ज करने में आठ दिन क्यों लगे और देरी का कारण क्या था.
हाईकोर्ट ने घटना के समय पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए. अदालत ने पूछा कि वे वहां किस ड्यूटी पर थे, क्या वे वर्दी में थे या नहीं, और वे घटना स्थल पर क्यों मौजूद थे.
एसएसपी पटियाला के जवाब पर असंतोष
अदालत ने एसएसपी पटियाला द्वारा दाखिल जवाब को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इसमें स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया गया कि कौन-कौन से पुलिसकर्मी शामिल थे. कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब कर्नल पुष्पिंदर की पत्नी ने घटना के अगले दिन एसएसपी को संदेश भेजा था, तो उस पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
सीसीटीवी फुटेज का विवाद
सरकारी पक्ष ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अदालत ने इसे पर्याप्त नहीं माना और पुलिस जांच पर सवाल उठाए. हाईकोर्ट ने पूछा कि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट क्यों नहीं किया कि किन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










