
FIFA World Cup 2022: चार बार की चैम्पियन जर्मनी की बढ़ी मुश्किल, स्पेन से मुकाबला बराबरी पर छूटा
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जर्मनी और स्पेन का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा. इस ड्रॉ के चलते बार की चैम्पियन जर्मनी के लिए अगले दौर में जाने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है. स्पेनिश टीम ग्रुप-ई में शीर्ष पर है वहीं जर्मनी एक अंक लेकर चैथे स्थान पर काबिज है. जर्मनी को अपना आखिरी ग्रुप मैच केस्टा रिका से खेलना है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जर्मनी के लिए अगले दौर में जाने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है. रविवार (27 नवंबर) की देर रात अल बेयत स्टेडियम में खेल गए ग्रुप-ई के मुकाबले में जर्मनी और 2010 की चैम्पियन टीम स्पेन का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा. खास बात यह है कि मुकाबले में दोनों गोल सब्टीट्यूट प्लेयर्स ने किए.
स्पेन की ओर से अल्वारो मोराटा और जर्मनी के लिए निकलास फुलक्रग ने गोल दागे. अब चार बार की चैम्पियन जर्मनी को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को किसी हालत में हराना होगा. साथ ही ये उम्मीद करनी होगी कि स्पेन जापान को पराजित कर दे.
Spain are on 🔝 of Group E. Which two sides will advance?#FIFAWorldCup | #Qatar2022
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
खेल की शुरुआत दोनों पक्षों ने आक्रामक फुटबॉल खेलकर की. स्पेन गेंद पर हावी था लेकिन काउंटर अटैक में जर्मनी की टीम खतरनाक दिख रही थी. सातवें मिनट में ही स्पेन के दानी ओलमो गोल करने के करीब आ गए थे, लेकिन जर्मन गोलकीपर मैनुएल नेउर ने बेहतरीन सेव करके उम्मीदें तोड़ दीं.
फिर 33वें मिनट में फेरान टोरेस के पास भी गोल करने का मौका था लेकिन बॉल को उन्होंने क्रॉसबार के बाहर भेज दिया. उधर जर्मनी की ओर एंटोनियो रुडिगर ने हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की मदद से उस गोल को ऑफ साइड करार दिया गया. नतीजतन पहले हाफ के बाद दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर रहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










