
FB पर लड़की से दोस्ती, 10 एकड़ जमीन का सौदा... यूं हो गई मठ के स्वामी के साथ 35 लाख की ठगी
AajTak
वर्षा ने स्वामी चन्नवीरा शिवाचार्य को फोन किया कहा कि वह जमीन के कागज लेकर उनके पास आ रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और वह घायल हो गई है. वर्तमान में एम.एस. रमैया अस्पताल में भर्ती है. स्वामी ने उसे 35 लाख रुपये भेज दिए थे.
कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद कम्बालू मठ स्वामी को एक लड़की ने 35 लाख रुपये का चूना लगा दिया. स्वामी चन्नवीरा शिवाचार्य की फेसबुक के जरिए लड़की से मुलाकात हुई थी. दोनों पिछले तीन साल से संपर्क में थे. उसने स्वामी चन्नवीरा से कहा था कि वह मठ के लिए 10 एकड़ जमीन दिलवा देगी. लड़की की बातों में आए चन्नवीरा शिवाचार्य ने 35 लाख रुपये उसके अकाउंट में जमा करा दिए. बाद में उन्हें खुद को ठगे जाने का पता चला. मामले में पुलिस केस दर्ज करा दिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
एजेंसी की खबर के अनुसार, बेंगलुरु के ग्रामीण इलाके नेलमंगला तालुक में कम्बालू मठ मौजूद है. मठ के स्वामी का नाम चन्नवीरा शिवाचार्य हैं. सामने आया कि साल 2020 में फेसबुक पर उनकी मुलाकात वर्षा नाम की लड़की से हुई थी. तभी से दोनों संपर्क में थे. वर्षा को स्वामी चन्नवीरा शिवाचार्य ने 500 रुपये दिए थे. इसके बाद वर्षा स्वामी से कहा कि वह मठ के लिए 10 एकड़ जमीन दिलवा देगी. स्वामी उसकी बातों में आ गए.
ठगे 35 लाख रुपए
कुछ दिनों पहले वर्षा ने स्वामी चन्नवीरा शिवाचार्य को फोन किया और कहा कि वह जमीन के कागज लेकर उनके पास आ रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और वह घायल हो गई है. वर्तमान में एम.एस. रमैया अस्पताल में भर्ती है. वर्षा ने स्वामी से पैसे भेजने को कहा, बातों में आकर स्वामी चन्नवीरा शिवाचार्य ने 35 लाख रुपये वर्षा के अकाउंट में जमा करा दिए.
पुलिस थाने में दर्ज कराया गया मामला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










