
Face Fighting in US Election: बियॉन्से, टेलर स्विफ्ट, रॉबर्ट कैनेडी... कमला हैरिस और ट्रंप की जंग में कौन सी अमेरिकी हस्ती किस तरफ?
AajTak
यूं तो अमेरिकी चुनाव की प्रक्रिया बेहद जटिल है लेकिन इस जटिल प्रक्रिया को दिलचस्प बनाने के लिए कई नामचीन हस्तियां चुनाव प्रचार के लिए खुलकर मैदान में उतरती हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में अन्य पार्टियों की तुलना में अधिक प्रगतिशील माना जाता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप जमकर रैलियां कर रहे हैं. पूरा फोकस स्विंग स्टेट्स पर है. पॉप स्टार से लेकर कई हाई प्रोफाइल नेता कमला हैरिस के पाले में खड़े हैं जबकि एलन मस्क और मेल गिब्सन जैसी नामचीन हस्तियां ट्रंप के समर्थन में खड़ी हैं.
यूं तो अमेरिकी चुनाव की प्रक्रिया बेहद जटिल है लेकिन इस जटिल प्रक्रिया को दिलचस्प बनाने के लिए कई नामचीन हस्तियां चुनाव प्रचार के लिए खुलकर मैदान में उतरती हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में अन्य पार्टियों की तुलना में अधिक प्रगतिशील माना जाता है. ऐसे में चुनाव में अपने पसंदीदा उम्मीदवार का समर्थन करने और उनके प्रचार के लिए मैदान में उतरने का इतिहास भी पुराना रहा है.इस बार के चुनाव में डेमोक्रेट कमला हैरिस के प्रचार में ओबामा दंपति से लेकर कई पॉप सिंगर प्रचार कर रही हैं.
बराक दंपति का वोट कमला हैरिस के नाम!
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी एवं पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा जुलाई में बाइडेन की जगह हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने तक डटकर मैदान में खड़े हैं. ओबामा दंपति हमेशा की तरह बेहद सधे हुए अंदाज में हैरिस का प्रचार कर रहे हैं और ट्रंप पर निशाना साध रहे हैं.
बराक ओबामा पहली बार डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दूसरे दिन कमला हैरिस के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे. उन्होंने कमला हैरिस को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बताया था. उन्होंने कहा था कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए, जो मौके अमेरिका ने उनको दिए.
पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए इस चुनाव में डबल स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि यह दौड़ इतनी करीबी क्यों है? मैं रात में जागकर सोचती हूं कि आखिर हो क्या रहा है. हैरिस का समर्थन करते हुए मिशेल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की अयोग्यता पर सवाल नहीं उठाए जा रहे हैं, जबकि कमला हैरिस से हर जगह परफेक्शन की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने कहा था कि अगर मैं नाराज हूं कि कुछ लोग ट्रंप के अस्थिर व्यवहार और मानसिक गिरावट को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो मुझे माफ करिए.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





