
Extra Income Formula: सैलरी को हाथ नहीं लगाएंगे, हर महीने वेतन के बराबर अलग से कमाई, ये है गणित
AajTak
हमेशा से निवेशक के लिए मूलधन से ज्यादा प्यारा ब्याज होता है. लेकिन ब्याज तभी मिलेगा जब आप निवेश करेंगे. नौकरी-पेशा लोगों की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती है. इसलिए आज के दौर में SIP एक बेहतरीन विकल्प है, जिसके बड़ा फंड बना सकते हैं.
सैलरीड क्लास (Salaried Class) के साथ सबसे बड़ी समस्या ये होती है, जब उन्हें कभी मोटी रकम की जरूरत पड़ती है, तो फिर किसी रिश्तेदार से उधार या फिर बैंक (Bank) से पर्सनल लोन (Personal Loan) लेना पड़ता है. क्योंकि वे महीने भर सैलरी (Salary) का इंतजार करते हैं, और फिर अकाउंट में क्रेडिट होते ही चंद दिनों में सब खर्च.
अगर आपसे कहा जाए कि जितनी आपकी सैलरी है, उतनी अलग से कमाई हो सकती है. या फिर ये कहा जाए कि आप सैलरी को हाथ नहीं लगाएंगे, क्योंकि हर महीने सैलरी के बराबर दूसरे रास्ते से आमदनी कर सकते हैं. आप कहेंगे कि ये कैसे संभव हो सकता है? इसके पीछे एक गणित काम करता है. अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो फिर इस गणित को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.
30 हजार कमाने वाले के लिए ये फॉर्मूला...
उदाहरण के लिए आपकी सैलरी जितनी भी है, उसके बराबर आप अलग से आमदनी कर सकते हैं. अब सीधे फॉर्मूले पर लौटते हैं. अगर आपकी सैलरी 30 हजार रुपये महीने है, और आप चाहते हैं कि आपको हर महीने अलग 30 हजार रुपये की आमदनी हो. इसके सबसे पहले अपनी सैलरी में 30 फीसदी राशि को हर हाल में निवेश करना होगा.
यानी 30 हजार रुपये महीने कमाने वाले को 30 फीसदी वेतन बचाना होगा. जो 9000 रुपये महीने बैठता है. अब इस पैसे को म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये लगाया जा सकता है, जहां बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है. SIP कैलकुलेटर के मुताबकि अगर कोई निवेशक हर महीने 9000 रुपये SIP करता है तो 10 साल में 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 25,07,915 रुपये मिलेगा.
इसे अब और आसान तरीके से समझते हैं... हर महीने SIP में 9000 रुपये लगाने पर 5 साल के बाद ये राशि करीब 8 लाख रुपये की जाएगी. निवेशक इसी तरह अगले तीन साल तक और पैसे जमा करते रहे तो फिर 8 साल बाद के जमापूंजी बढ़कर 16.73 लाख रुपये हो जाएगी. और 10 में राशि 25 लाख से ज्यादा की जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











