
Explainer: 2017 में गुरुग्राम के स्कूल में बच्चे की हत्या के नाबालिग आरोपी पर चलेगा बालिग की तरह केस, जानिए वजह
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर की टीम ने आरोपी का मेंटल और साइक्लोजिकल असेसमेंट किया था. असेसमेंट में भोलू की हालत स्थिर पाई गई. डॉक्टर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया, हत्यारोपी की मानसिक और बौद्धिक स्थिति बिल्कुल ठीक है. उसने योजनाबद्ध तरीके से मासूम की हत्या की थी.
गुरुग्राम के निजी स्कूल में 2017 में सात साल के मासूम प्रिंस की हत्या कर दी गई थी. बच्चे की हत्या गला रेतकर की गई थी. उसका शव बाथरूम में मिला था. इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया था, क्योंकि एक 11वीं में पढ़ने वाले छात्र ने मासूम प्रिंस की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी, ताकि परीक्षा के बाद होने वाली पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग रद्द हो जाए. अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने अपने पुराने आदेश को जारी रखते हुए सोमवार को हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को बालिग मानकर सुनवाई करने का फैसला सुनाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने इस साल जुलाई में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 अक्टूबर, 2018 के आदेश को बरकरार रखा था कि स्कूल में हत्या में कथित तौर पर शामिल नाबालिग आरोपी पर बालिग के तौर पर केस चलाया जाए या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से जांच होनी चाहिए. इसके बाद आरोपी भोलू की दोबारा जांच की गई. रिपोर्ट के आधार पर JJB ने आरोपी भोलू को बालिग मानकर केस चलाने का आदेश दिया है.
बालिग की तरह क्यों चलेगा केस?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर की टीम ने आरोपी का मेंटल और साइक्लोजिकल असेसमेंट किया था. असेसमेंट में भोलू की हालत स्थिर पाई गई. डॉक्टर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया, हत्यारोपी की मानसिक और बौद्धिक स्थिति बिल्कुल ठीक है. उसने योजनाबद्ध तरीके से मासूम की हत्या की थी. इस रिपोर्ट को आधार मानते हुए JJB ने ये फैसला सुनाया.
पुलिस की जांच पर उठे सवाल
गुरुग्राम के निजी स्कूल में 2017 में सात साल के मासूम प्रिंस की गला रेतकर हत्या की गई थी. गुरुग्राम पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को रफा-दफा करने के मकसद से 24 घंटे में ही स्कूल बस के कंडक्टर को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, मृतक बच्चे के परिजन पुलिस की जांच पर संदेह जताते रहे और वे कहते रहे कि पुलिस मामले में सही से जांच नहीं कर रही है. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










