
Explainer: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले इलेक्टोरल रोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
AajTak
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस में बागी सुर भी सुनाई देने लगे हैं. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ने इलेक्टोरल रोल पब्लिक करने की मांग की है. कांग्रेस ने इनकी इस मांग को खारिज कर दिया है.
कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही विवाद होने लगा है. पार्टी के कई नेताओं ने इलेक्टोरल रोल को सार्वजनिक करने की मांग की थी, जिसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि ये आंतरिक प्रक्रिया है और पार्टी का कोई भी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस से मतदाता सूची ले सकता है.
मनीष तिवारी, शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी.
कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे. 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राहुल गांधी ने अब तक हामी नहीं भरी है. ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम इस रेस में सबसे आगे है.
पर इलेक्टोरल रोल पर सवाल क्यों?
- इलेक्टोरल रोल सार्वजनिक करने की मांग कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम की ओर से उठ रही है. मनीष तिवारी का कहना है कि 'फ्री और फेयर' चुनाव के लिए इलेक्टोरल रोल यानी मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.
- मनीष तिवारी ने कहा कि जब मतदाता सूची सार्वजनिक ही नहीं होगी, तो कोई चुनाव लड़ने का कैसे सोचेगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं मधुसूदन मिस्त्री जी से सम्मान के साथ पूछना चाहता हूं कि बिना इलेक्टोरल रोक को पब्लिक किए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकता है? स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिनिधियों के नाम और पते कांग्रेस की वेबसाइट पर पब्लिकली अवेलेबल होने चाहिए.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










