
Exit Poll: त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी के लिए गुड न्यूज, मेघालय में त्रिशंकु लड़ाई
AajTak
पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा-नगालैंड और मेघालय के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. दो राज्यों से बीजेपी के लिए गुड न्यूज आ सकती है तो वहीं एक राज्य में स्थिति अभी स्पष्ट बनती नहीं दिख रही है.
पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. Axis My India और आजतक के एग्जिट पोल में त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी के लिए गुड न्यूज है तो वहीं मेघालय में इस बार त्रिशंकु विधानसभा बनती दिख रही है. किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नजर नहीं आ रहा है.
त्रिपुरा चुनाव
त्रिपुरा चुनाव की बात करें तो यहां पर बीजेपी गठबंधन को बंपर जीत मिलती दिख रही है. लेफ्ट-कांग्रेस का एक तरीके से सफाया ही हो रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 36 से 45 सीटें जा सकती हैं. लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन सरकार बनाने से चूक रहा है. उसके खाते में 9 से 11 सीटें आ सकती हैं. वो सरकार बनाने से काफी दूर दिखाई दे रहा है. त्रिपुरा चुनाव में टीएमपी लेफ्ट से भी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती हैं. चुनाव में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, वहीं लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन का 32 प्रतिशत वोट शेयर रह सकता है. टीएमपी की बात करें तो उसका वोट शेयर 20 फीसदी रह सकता है.
बीजेपी को हर जाति में भी अच्छा खासा वोट मिलता दिख रहा है. अगर एग्जिट पोल के नतीजे ही सटीक साबित होते हैं तो ये मानना पड़ेगा कि त्रिपुरा में बीजेपी ने समाज के हर वर्ग में अपनी सेंधमारी की है. पार्टी को एसटी का 30 प्रतिशत, एससी का 57 प्रतिशत, ओबीसी का 60 फीसदी और सामान्य का 61 फीसदी वोट मिल रहा है. लेफ्ट-कांग्रेस की बात करें तो उसे एसटी का 18 फीसदी, एससी का 36 फीसदी, ओबीसी का 35 प्रतिशत और सामान्य वर्ग का 34 फीसदी वोट मिल सकता है. टीएमपी को एसटी का 51 फीसदी, एससी का 3 फीसदी, ओबीसी का 2 प्रतिशत और सामान्य का 2 प्रतिशट वोट मिल सकता है.
नगालैंड चुनाव
अब नगालैंड की बात करें तो यहां पर भी बीजेपी के लिए गुड न्यूज है. बीजेपी-एनपीपी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 1 से 2, एनपीएफ को 3 से 8. नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ की लोकप्रियता भी बरकरार है. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि 25 फीसदी लोगों की पहली पसंद वर्तमान सीएम नेफ्यू रिओ हैं. दूसरे दल के किसी सीएम चेहरे को 10 फीसदी वोट भी मिलते नहीं दिख रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










