
Exclusive: हार्दिक पंड्या ही बनते कप्तान, कहां हुआ 'खेला'? सूर्यकुमार यादव ऐसे निकले आगे, BCCI मीटिंग में 3 लोगों ने लगाई मुहर
AajTak
Hardik Pandya vs Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव कैसे टी20 के कप्तान बन गए, कैसे हार्दिक पंड्या उनसे रेस में पिछड़ गए? आखिर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की मीटिंग में ऐसा क्या हुआ? जिसकी वजह से हार्दिक पंड्या के हाथ से उपकप्तानी भी निकल गई.
Why Suryakumar Yadav, not Hardik Pandya as captain: श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ऐसा क्या हुआ कि हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी नहीं दी गई? ऐसा क्या हुआ कि जो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उप-कप्तान रहा, उससे पुरानी जिम्मेदारी भी छीन ली गई. आखिर सूर्यकुमार यादव कैसे भारतीय टीम के टी20 कप्तान बन गए. जबकि एक समय टी20 वर्ल्ड कप में रोहित के संन्यास के बाद हार्दिक पंड्या कप्तानी की रेस में आगे थे.
aajtak.in को BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की दो दिन हुई ऑनलाइन मीटिंग की डिटेल्स सोर्स के हवाले से मिली है, जिससे पता चला है कि कैसे सूर्यकुमार यादव कप्तान बने. कैसे हार्दिक पंड्या केवल खिलाड़ी बनकर रह गए. वहीं शुभमन गिल कैसे इस रेस में आ गए. सूर्या को कप्तानी बनाने में 3 लोगों की मुहर बेहद अहम रही. इनमें रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर शामिल रहे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 और वनडे टीम का ऐलान गुरुवार (18 जुलाई) को हुआ. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को चुने जाने के लिए दो दिन BCCI की बैठक हुई. यानी गुरुवार और उससे ठीक एक दिन पहले 17 जुलाई (बुधवार) को.
BCCI के एक हाईलेवल के सोर्स ने aajtak.in को बताया कि दोनों ही दिन मीटिंग ऑनलाइन हुई. इस मीटिंग में भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर शामिल थे.
सोर्स ने बताया कि इस मीटिंग से पहले यह तय था कि हार्दिक पंड्या ही टी20 में भी टीम इंडिया की कप्तानी संभालते, लेकिन जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि वह वनडे में खेलना नहीं चाहते हैं, जिसकी वजह व्यक्तिगत कारण बताई गई. इसके बाद यह तय किया गया कि टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी जाएगी.
सोर्स ने यह भी बताया कि सूर्यकुमार यादव को लेकर कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर सहमत थे. वहीं बाद में गौतम गंभीर से कप्तानी के दावेदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सूर्या के नाम का सुझाव दिया. वहीं खिलाड़ियों से मिला फीडबैक भी सूर्यकुमार यादव के पक्ष में गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










