
Exclusive: सुप्रीम कोर्ट में बनी कांच की दीवार और फिर गिरा भी दी गई...बनाने-गिराने का बिल बना पूरे 2.68 करोड़!
AajTak
तत्कालीन CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने इन शीशों को लगाने के पीछे तर्क दिया था कि इससे सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग में मदद मिलेगी और परिसर को ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकेगा. लेकिन वकीलों की संस्था सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने इसका विरोध किया.
सुप्रीम कोर्ट में बदलाव की एक मिसाल सालभर भी नहीं टिक पाई है. तत्कालीन सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बिल्डिंग में जो कांच की दीवार बनवाई थी, उसे सालभर के भीतर ही हटा दिया गया है. इस पूरे खेल में देश के टैक्सपेयर्स के 2.68 करोड़ रुपये खर्च हो गए.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भले ही 'समानों में प्रथम' माना जाता हो, लेकिन उनके प्रशासनिक फैसले कई बार न्यायिक फैसलों से भी ज्यादा असर छोड़ते हैं. हर नए CJI के साथ सुप्रीम कोर्ट के परिसर और कामकाज में कुछ ना कुछ नया जरूर जुड़ता है, लेकिन जब अगले CJI उन्हीं फैसलों को उलट देते हैं तो न सिर्फ संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि न्यायपालिका की स्थिरता पर भी सवाल खड़े होते हैं.
हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जब सुप्रीम कोर्ट में आधुनिकता के नाम पर लगाए गए कांच के पैनल हटाने का आदेश जारी किया गया. वो भी महज एक साल के भीतर. नवंबर 2022 में अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले तत्कालीन CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने SC परिसर को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए थे. उन्हीं में से एक था- सुप्रीम कोर्ट की पहली पांच अदालतों के बाहर स्थित ऐतिहासिक कॉरिडोर में कांच की दीवारों की स्थापना. यह ना सिर्फ एक फिजिकल चेंज था, बल्कि एक सिंबोलिक बदलाव भी था.
CJI चंद्रचूड़ ने इन शीशों को लगाने के पीछे तर्क दिया था कि इससे सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग में मदद मिलेगी और परिसर को ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकेगा. लेकिन वकीलों की संस्था सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने इसका विरोध किया.
बार संघों ने आरोप लगाया कि शीशे की दीवारों ने गलियारों की चौड़ाई को काफी कम कर दिया, जिससे कोर्ट से कोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो गया और भीड़भाड़ की स्थिति बनने लगी. सबसे बड़ी शिकायत यह थी कि जो लोग कोर्ट के दैनिक कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं, उनसे बिना किसी परामर्श के यह फैसला थोप दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










