
Exclusive: प्रीति बनकर भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर, खुद को बताया था भारतीय... नेपाल से सामने आई ये जानकारी
AajTak
सोशल मीडिया से लेकर गली-नुक्कड़ तक सीमा और सचिन की कथित लव स्टोरी की चर्चाएं जोरों पर है. वहीं, यूपी ATS की दो दिनों तक चली पूछताछ के बाद सीमा की पहचान को लेकर अब तमाम सवाल उठने लगे हैं. हालांकि एटीएस को अभी तक इस संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं. इस बीच अब सीमा को लेकर नेपाल से अहम जानकारी मिली है.
पाकिस्तान के कराची से नोएडा पहुंची सीमा गुलाम हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर गली-नुक्कड़ तक सीमा और सचिन की कथित लव स्टोरी की चर्चाएं जोरों पर है. वहीं, यूपी ATS की दो दिनों तक चली पूछताछ के बाद सीमा की पहचान को लेकर अब तमाम सवाल उठने लगे हैं. उसके पाकिस्तानी जासूस होने तक की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि एटीएस को अभी तक इस संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं. इधर, यूपी पुलिस सीमा की पाकिस्तान वापसी के संकेत दे चुकी है.
इस सबके बीच अब सीमा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. नेपाल के पोखरा पहुंची आजतक की टीम के हाथ वो सबूत लगे हैं, जिसमें ये बात सामने आई है कि सीमा नाम बदलकर भारत में दाखिल हुई थी. इसके लिए उसने नेपाल के पोखरा से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए बस पकड़ी थी. बस में सफर करने के दौरान सीमा ने अपना नाम प्रीति बताया था. इतना ही नहीं, उसने अपने पास भारतीय आधार कार्ड होने तक का दावा किया था.
यह भी पढ़ें: काठमांडू के नाइट क्लब और पब में जाना चाहती थी सीमा हैदर, इस वजह से कैंसिल कर दिया था प्लान
सीमा ने खुद को बताया था भारतीय
पोखरा की सृष्टि बस सर्विस के ऑफिस से आजतक को अहम जानकारी मिली है. इसमें बताया गया कि सीमा ने प्रीति बनकर बस में चार सीटें बुक कराई थीं. इसमें वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी. बस सर्विस के मैनेजर प्रसन्ना गौतम ने बताया कि सीमा ने बस पकड़ते हुए खुद को भारतीय बताकर अपना नाम प्रीति बताया था. आईडी के बारे में पूछे जाने पर उसने पूरे आत्मविश्वास से कहा था कि उसके पास भारतीय आधार कार्ड है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










