
Exclusive: ड्रैगन फिर रच रहा साजिश, पूर्वी लद्दाख के पास अभ्यास क्षेत्रों में चीनी सेना की वापसी
AajTak
दोनों देश के बीच पिछले साल अप्रैल-मई से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है और अभी भी सीमा क्षेत्र में कई जगहों को लेकर विवाद की स्थिति है. लेकिन इस बीच खबर है कि चीन ने लद्दाख के पास अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों में भारी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है.
चीनी सेना ने सीमा पर भारत और चीन में जारी विवाद के बीच अपने सैनिकों को लद्दाख के पास अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों में भारी संख्या में तैनात किया है, जहां से उन्होंने पिछले साल भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की थी. शीर्ष सूत्रों ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के पास अभ्यास के लिए अपने परंपरागत प्रशिक्षण क्षेत्रों में वापस लौट आई है. सूत्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में चीनी सैनिक अपने डेप्थ एरियाज में कई स्थानों पर अभ्यास कर रहे हैं, जहां से वे महज कुछ घंटों में भारतीय मोर्चे पर पहुंच सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भी इलाके में अपनी तैनाती मजबूत कर दी है क्योंकि वे आसपास के क्षेत्रों में चीनी गतिविधियों पर लगातार और कड़ी नजर रखे हुए हैं. चीनी भी अपने डेप्थ एरियाज में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं जो कुछ बिंदुओं पर भारतीय अग्रिम स्थानों से करीब 75-100 किलोमीटर ही दूर है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










