
Exclusive: जिन VSR जेट्स को DGCA ने खामियों के चलते ग्राउंड किया, उन पर सफर कर चुके हैं कई वीआईपी
AajTak
इंडिया टुडे की विज़ुअल जांच में सामने आया है कि जिन विमानों को अब ग्राउंड किया गया है, उन पर पहले कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां सफर कर चुकी हैं. इन विमानों में सफर करने वालों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार, अभिनेता से नेता बने विजय और सुपरस्टार रजनीकांत जैसे नाम शामिल हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की एयर क्रैश में मौत के कुछ हफ्तों बाद अब नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने VSR वेंचर्स के चार और चार्टर्ड विमानों को मानकों पर खरा न उतरने के चलते ग्राउंड कर दिया है. ये चारों विमान उसी लियरजेट सीरीज के हैं, जिसमें से एक 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ था.
इंडिया टुडे की विज़ुअल जांच में सामने आया है कि जिन विमानों को अब ग्राउंड किया गया है, उन पर पहले कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां सफर कर चुकी हैं. इन विमानों में सफर करने वालों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार, अभिनेता से नेता बने विजय और सुपरस्टार रजनीकांत जैसे नाम शामिल हैं.USE PIC 1
DGCA ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली बेस्ड इस चार्टर कंपनी के कम से कम चार विमानों में मेंटेनेंस प्रक्रियाओं में खामियां पाई गई हैं. हादसे की जांच कर रहा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी कर सकता है, लेकिन उससे पहले ही DGCA ने VSR वेंचर्स का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया था.
नियामक के मुताबिक मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑडिट टीम को एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई मामलों में स्वीकृत प्रक्रियाओं का पालन न करने के उदाहरण मिले हैं.
ग्राउंड किया गया बेड़ा
VSR वेंचर्स के सात लियरजेट विमानों में से चार VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI को मंगलवार को ग्राउंड कर दिया गया. VT-SSK नाम का विमान 28 जनवरी को क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










