
Exclusive: क्या पश्चिम बंगाल में लगाया जाएगा राष्ट्रपति शासन? जानिए क्या बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस
AajTak
राजय्पाल आनंद बोस ने कोलकाता कांड की पूरी जानकारी हाल ही में राष्ट्रपति को दी है. राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. ममता बनर्जी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं निभाई. उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही पुलिस कमिश्नर को भी तुरंत हटाया जाना चाहिए.
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. इन घटनाक्रमों के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस पूरे मामले पर कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है और बंगाल पुलिस का अपराधीकरण हो गया है.
राज्यपाल आनंद बोस ने आज तक के साथ बातचीत में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के सवाल पर भी जवाब दिया. राज्यपाल फिलहाल दिल्ली में हैं, जहां उन्होंने कोलकाता कांड की जानकारी राष्ट्रपति को दी थी.
राज्यपाल आनंद बोस ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. ममता बनर्जी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं निभाई. उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही पुलिस कमिश्नर को भी तुरंत हटाया जाना चाहिए.
अपराधियों को बचाती है बंगाल सरकार
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि बंगाल में जो कुछ हो रहा है, वह दुखद है. मुझे बंगाल के लोगों की चिंता है. यह सरकार अपराधियों को बचा रही है. सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है. राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है. राज्य में हालात चिंताजनक है. लोगों की जान बचाना प्राथमिकता है. बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं है. पुलिस को लोगों को सुरक्षा देनी चाहिए लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही है. अपराधियों का पुलिस का पूरा-पूरा संरक्षण है.
राज्यपाल ने कहा कि हजारों की संख्या में दंगाई अस्पातल में घुस आए थे. लेकिन बंगाल कुछ नहीं कर सकी. उन्होंने बंगाल सरकार के काम में दखल देने के आरोप पर कहा कि मैं सिर्फ अपना काम करता हूं. इस घटना के सामने आने के बाद मैंने कई बार मुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए कहा था. लेकिन सीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










