
Exclusive: केंद्र में मंत्री या मुख्यमंत्री, कौन-सा पद है जरूरी? जानें क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
AajTak
5 बार के सांसद और 3 बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह एक बार फिर केंद्र की राजनीति में उतरने जा रहे हैं. बीजेपी ने उनको विदिशा से उम्मीदवार बनाया है. इस कड़ी में ट्रेन में सफर करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान से आजतक ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि पार्टी ने आदेश दिया है कि लोकसभा का चुनाव लड़ो तो वह चुनाव लड़ रहे हैं.
लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है. तारीखों का ऐलान हो चुका है और आचार सहिंता भी लागू हो चुकी है. एक तरफ बीजेपी ने 400+ का नारा दिया है तो वहीं INDIA गठबंधन नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने की कोशिशों में जुटी है. इस सबके बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल से एक ट्रेन में सफर किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया.
दरअसल, 5 बार के सांसद और 3 बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह एक बार फिर केंद्र की राजनीति में उतरने जा रहे हैं. बीजेपी ने उनको विदिशा से उम्मीदवार बनाया है. इस कड़ी में ट्रेन में सफर करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान से आजतक ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि पार्टी ने आदेश दिया है कि लोकसभा का चुनाव लड़ो तो वह चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी तय करती है क्या करना है और वह अब भी वही कर रहे हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी जिंदगी के मिशन है जनता और देश की सेवा का. माध्यम है भारतीय जनता पार्टी. बीजेपी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है. जब आप एक मिशन में रहते हैं तो आप ये तय नहीं करते कि आप कहां रहेंगे. मिशन ये तय करता है कि आप कहां रहेंगे और कहां काम करेंगे. हम आत्मकेंद्रित राजनीति नहीं करते. हमारी पार्टी औऱ हमारा मिशन जो काम देता है वो पूरी प्रमाणिकता के साथ करते हैं.
उन्होंने कहा कि जब पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, पहले विधायक बना, फिर सांसद रहा, मुख्यमंत्री रहा. जो जिम्मेदारी दी मेहनत से पूरी की. पार्टी ने आदेश दिया है कि फिर लोकसभा का चुनाव लड़ूं तो लोकसभा लड़ रहे हैं. हम अपने बारे में नहीं सोचते, देश के बारे में सोचते हैं और पार्टी तय करती है हम कहां काम करेंगे.
काम का माध्यम है राजनीति: शिवराज
केंद्र में मंत्री बनना या मुख्यमंत्री, कौन सा पद है जरूरी? इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि काम का माध्यम है राजनीति. आप राष्ट्रीय राजनीति में रहते हुए भी बहन-बेटियों के लिए काम कर सकते हैं. बच्चों के लिए, किसानों के लिए, गरीबों के लिए काम कर सकते हैं. जो पार्टी ने तय कर दिया है, वो करते जाना है. बहन और बेटियों के लिए काम करना मेरे लिए बचपन से एक मिशन रहा है. क्योंकि मैंने मां और बहन-बेटियों के साथ अपने गांव और अपने क्षेत्र में अन्याय होते देखा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










