
EWS आरक्षण के मामले में SC में 13 सितंबर को होगी सुनवाई, CJI ने कहा- सभी पक्षकार अपने मुद्दे तैयार कर लें
AajTak
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 13 सितंबर को सुनवाई करेगी. मंगलवार को सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने सुप्रीम कोर्ट में ड्राफ्ट मुद्दे का मसौदा पेश किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुरुवार तक सभी पक्षकार अपने मुद्दे तैयार कर लें. कोर्ट ने कहा कि मुख्य मामलों में सुनवाई शुरू करने से पहले हम फिर से लिस्टिंग करेंगे, ताकि सुनवाई प्रभावी ढंग से संचालित हो सके.
सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 13 सितंबर को सुनवाई करेगी. CJI यूयू ललित की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने सुप्रीम कोर्ट में ड्राफ्ट मुद्दे का मसौदा पेश किया. ये मसौदा सभी पक्षकारों को दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुरुवार तक सभी पक्षकार अपने मुद्दे तैयार कर लें. सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर को तय करेगा कि मामले की सुनवाई किस तरीके से और कितने समय में की जाए.
CJI यूयू ललित, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, एस रवींद्र भट, बेला एम त्रिवेदी और जेबी परदीवाला की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि इस मामले में राज्यों की आवश्यकता होगी. कुछ राज्यों ने अभियोग आवेदन दायर किया है, जिस पर विचार किया जा सकता है. साथ ही राज्यों को नोटिस जारी हो सकता है. वहीं सीजेआई ललित ने कहा कि नोटिस जारी करने से प्रक्रिया में देरी हो सकती है. लेकिन जो राज्य यहां है, हम उन्हें नहीं रोक सकते.
वहीं सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि आपके सामने दो मामले हैं. आर्थिक आरक्षण और दूसरा धार्मिक आधारित आरक्षण. आप शॉर्ट नोटिस जारी करने पर विचार कर सकते हैं. सीजेआई ने कहा कि हम तय किए गए क्रम के मुताबिक ही चलेंगे. हम हर राज्य जो सुनना चाहते हैं. साथ ही एक आकलन करना चाहते हैं कि अगर हम सुनवाई अगले मंगलवार से शुरू करते हैं तो कितना समय लगेगा.
एडवोकेट शादान फरासत ने कहा कि EWS को चुनौती देने वाली याचिका पर बहस करने में लगभग 18 घंटे लग सकते हैं. सीनियर एडवाइजर कपिल सिब्बल ने कहा कि 20 घंटे लगते हैं तो इसका मतलब है कि पूरा हफ्ता लग जाएगा.
संविधान पीठ गुरुवार को फिर से बैठेगी
CJI के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 103वें संवैधानिक संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाओं को गुरुवार तक स्थगित कर दिया. संविधान पीठ गुरुवार को फिर से बैठेगी. ताकि सुनवाई सुचारू रूप से और प्रभावी ढंग से हो सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










