
EVM कौन बनाता है और यह कैसे काम करती है, क्या इसे एक्टिवेट करने के लिए OTP की जरूरत होती है? 7 बड़े सवालों के जवाब
AajTak
टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के एक ट्वीट और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट को लेकर आई खबर के बाद से ईवीएम पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं. रविवार को एक खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें कहा गया था कि शिवसेना उम्मीदवार रवीन्द्र वायकर के एक रिश्तेदार ने 4 जून को मतगणना के दौरान एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था.
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार टेस्ला कंपनी के फाउंडर एलन मस्क ने ईवीएम पर बैन लगाने का एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद भारत में भी इस पर बहस छिड़ गई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई से आए एक मामले का जिक्र करते हुए ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया. इसके अलावा कई और भी विपक्षी दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं.
ऐसा नहीं है कि ईवीएम पर पहली बार सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर लगातार बहस होती रही है और चुनाव आयोग भी लगातार सफाई देते रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या ईवीएम मोबाइल फोन या ओटीपी से अनलॉक हो सकती है? या ईवीएम को किसी वायरलैस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है? आइए इन्हीं सवालों का जवाब जानते हैं...
ईवीएम को बनाता कौन है?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) विभिन्न प्रकार के चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का निर्माण करता है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न पीएसयू है. यह सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और सिस्टम बनाती है.
यह भी पढ़ें: 'भारत में EVM तो ब्लैक बॉक्स है, जिस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता', बोले राहुल गांधी
ईवीएम में दो यूनिट होती हैं, कंट्रोल यूनिट (सीयू) और बैलट यूनिट (बीयू) होते हैं. कंट्रोल यूनिट में मतदान के संपूर्ण नियंत्रण, मतदान का संचालन, डाले गए कुल मतों का प्रदर्शन और परिणामों की घोषणा का ध्यान रखा जाता है. यह कुछ बटन दबाने पर सभी जानकारी प्रदान करती है. दूसरी बैलेट यूनिट होती है जो एक सरल मतदान उपकरण है. यह उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित करती है. इसमें नाम और प्रतीक चिह्न दर्ज करने की सुविधा होती है. मतदाता को प्रत्येक उम्मीदवार के नाम के पास स्थित वांछित स्विच दबाना होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










