EVM को लेकर शरद पवार ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, बोले- मशीन को हैक किया जा सकता है
AajTak
विपक्षी दलों को लिखे पत्र के मुताबिक शरद पवार ने कहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को सटीक होने की आवश्यकता है और उनकी प्रभावकारिता पर किसी भी संदेह को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को दूर किया जाना चाहिए.
2024 में अगामी लोकसभा चुनावों से पहले एक बार फिर विपक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी का राग अलापना शुरू कर दिया है. इसके चलते एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है. इसके लिए उन्होंने सभी दलों को पत्र लिखकर गुरुवार 23 मार्च को दिल्ली स्थित अपने आवास पर आने का निमंत्रण दिया है. बताया जा रहा है कि ये बैठक शाम 6 बजे होगी.
दलों को लिखे गए पत्र के मुताबिक पवार ने कहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को सटीक होने की आवश्यकता है और उनकी प्रभावकारिता पर किसी भी संदेह को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को दूर किया जाना चाहिए.
उन्होंने अपने पत्र में लिखा, "विशेषज्ञों का कहना है कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है और हम अनैतिक तत्वों द्वारा लोकतंत्र को अपहृत नहीं होने दे सकते. इसलिए, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में, हमें एक साथ बैठना चाहिए और प्रख्यात आईटी पेशेवरों और क्रिप्टोग्राफरों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को सुनना चाहिए."
जानकारों की मानें तो पवार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कई दलों के नेता शामिल हो सकते हैं. कारण, विपक्ष के कई नेता कई दफे ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जोर-शोर से सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं. वहीं इस पर चुनाव आयोग कई बार सफाई भी दे चुका है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










