
Etawah: सिपाही ने नसें काटीं, फंदा भी लगाया...फिर भी मौत नहीं आई तो किया ये काम
AajTak
यूपी के इटावा में एक सिपाही ने खौफनाक कदम उठाते हुए, अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक सिपाही का नाम प्रेम प्रकाश सिंह था.
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सिपाही ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. मृतक सिपाही का नाम प्रेम प्रकाश सिंह था. उसने ड्यूटी के दौरान, अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. वह ताखा तहसील के कोषागार में तैनात था. सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह की उम्र 40 साल थी. वह एटा का रहने वाला था और ताखा तहसील के कोषागार में तैनात था. वह तहसील की तीसरी मंजिल पर रुका हुआ था. प्रेम प्रकाश ने सबसे पहले अपने दोनों हाथ की नसें काट कर आत्महत्या की कोशिश की और फिर फांसी का फंदा लगाने का भी प्रयास किया. जब वह कामयाब नहीं हुआ तब अंत में उसने अपनी सरकारी इंसास राइफल से गोली मार ली.
फायरिंग की आवाज से कोषागार का कमरा गूंज उठा. गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में रुके सिपाही शफीक अहमद मौके पर पहुंचे. प्रेम प्रकाश की हालत देख कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. एंबुलेंस के जरिए, प्रेम प्रकाश सिंह को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस की ओर से प्रेम प्रकाश सिंह के परिजनों को मामले की सूचना दी गई. इसके बाद प्रेम प्रकाश सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया.
इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल प्रेम प्रकाश एटा का है. ताखा तहसील में तैनात था. यह प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस है. गले से सटाकर राइफल से फायर किया गया है. इसने दोनों हाथों की नसें काटने की कोशिश की, इसके बाद रस्सी से लटकने की भी कोशिश की. उसके बाद गोली मारी है. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारण की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










