
England Playing XI for 1st T20I VS India: कोलकाता टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 साल बाद भारत में खेलेगा ये खतरनाक गेंदबाज, ओपनिंग करेगी ये जोड़ी
AajTak
England Playing XI for 1st T20I VS India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 जनवरी को होने वाले पहले टी20 के लिए किया टीम का ऐलान कर दिया है. इस मैच में जोफ्रा आर्चर भी खेलते हुए दिखेंगे. वहीं फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ओपनिंग करेगी.
England Playing XI for 1st T20I VS India: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने पहले टी20 मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यह मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है.
इंग्लैंड की ने बुधवार को मैच से एक दिन पहले टीम की घोषणा की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टी 20 मैच के लिए लंकाशायर के फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग करेंगे. वहीं नॉटिंघमशायर के बेन डकेट के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे. वहीं कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी जगह मिली है.
जोफ्रा आर्चर ने भारत की धरती पर आखिरी बार 20 मार्च 2021 को टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था. ऐसे में वो भारत की धरती पर करीब 4 साल बाद क्रिकेट खेलने उतर रहे हैं. वह अपनी तेज रफ्तार की गेंदों से भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं.
भारत के कप्तान सूर्या, उपकप्तान अक्षर टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. जबकि अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है.टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है. शमी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक्शन से दूर थे.
34 वर्षीय मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई थी. शमी बाएं घुटने में सूजन के कारण हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने से चूक गए थे. चयनकर्ताओं ने इस टी20 सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना है. वहीं संजू सैमसन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं.
A look at the Suryakumar Yadav-led squad for the T20I series against England 🙌#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/nrEs1uWRos

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










