
ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तानी गेंदबाज ने डेब्यू पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अंग्रेजों को अपनी फिरकी से किया पस्त
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने दमदार प्रदर्शन किया है. 24 साल के अबरार ने इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए शुरुआती सात विकेट चटका दिए. डेब्यू मुकाबले में शानदार बॉलिंग के चलते अबरार अहमद काफी सुर्खियों में आ गए हैं.
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अबरार अहमद का जलवा देखने को मिला है. अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे पाकिस्तानी बॉलर अबरार अहमद ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में नचाते हुए शुरुआती सात विकेट झटक लिए. अबरार मुकाबले के पहले दिन यानी कि शुक्रवार को जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, विल जैक्स और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया.
इस शानदार गेंदबाजी के चलते दाएं हाथ के लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, 24 साल के अबरार अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान के महज 13वें गेंदबाज बन गए हैं. मुल्तान 16 साल के बाद कोई टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में अबरार अहमद ने पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले को यादगार बना दिया है.
What a ball to get your first Test wicket! 👏 Immediate impact by Abrar Ahmed 🎯#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/8tvnuGFzyo
पहले टेस्ट मैच में रावलपिंडी की पिच को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. अब मुल्तान टेस्ट मैच में स्पिनर्स को काफी मदद मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी मुकाबले की शुरुआत से पहले मुल्तान के विकेट के बारे में जानकारी दी थी. बाबर ने कहा था कि वह गेंद के टर्न होने की उम्मीद कर रहे हैं और ऐसा ही हुआ.
पीएसएल खेल चुके अबरार अहमद
अबरार अहमद ने फरवरी 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. फिर उन्होंने नवंबर 2020 में कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सिंध के लिए खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया. अबरार अहमद को अक्टूबर 2021 में श्रीलंका के दौरे के लिए पाकिस्तान शाहीन टीम में नामित किया गया था. अबरार ने श्रीलंका-ए क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से नवंबर 2021 में अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











