
ENG vs IND Press Conference: 'अगर भीड़ कंट्रोल नहीं कर सकते तो ऐसे जश्न की जरूरत नहीं', बेंगलुरु हादसे पर बोले टीम इंडिया के कोच गंभीर
AajTak
India Tour Of England 2025 Press Conference: आईपीएल 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अब तैयार है. कुछ खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. जबकि कुछ खिलाड़ी जल्द ही वहां पहुंचेंगे.
India Tour Of England 2025 Press Conference: आईपीएल 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अब तैयार है. कुछ खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. जबकि कुछ खिलाड़ी जल्द ही वहां पहुंचेंगे. इस दौरे की तमाम जानकारियां साझा करने के लिए टीम इंडिया के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उनके साथ कोच गौतम गंभीर भी रहे. इस दौरान कोच गंभीर ने बेंगलुरु में बुधवार को हुए हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
बेंगलुरु हादसे पर क्या बोले कोच गंभीर
बेंगलुरु हादसे पर जब कोच गंभीर से सवाल पूछा गया कि आप इस हादसे का जिम्मेदार किसे मानते हैं तो गंभीर ने कहा कि मैं कोई नहीं हूं ये तय करने वाला की कौन जिम्मेदार है. लेकिन जब मैं खिलाड़ी था तब भी मैं ऐसे रोड शो पर भरोसा नहीं करता था. कोच के रूप में भी मैं इसके पक्ष में नहीं हूं. लोगों की जिंदगी सबसे जरूरी है. अगर आप भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं तो फिर ऐसे रोड शो की कोई जरूरत नहीं है.
गौतम गंभीर ने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि रोड शो नहीं होने चाहिए. मेरा दिल उन परिवारों के लिए दुखी है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. जब 2007 में हम जीते थे, तब भी मैंने यही माना था. ऐसे आयोजनों को बंद दरवाजों के अंदर या स्टेडियम में होना चाहिए. वहां जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद है. हमें एक खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी और फैन के तौर पर और जिम्मेदार होना चाहिए.
कोच गंभीर ने कहा कि प्रशंसक बढ़ सकते हैं, लेकिन हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह बर्ताव करना चाहिए. चाहे आप फ्रेंचाइज़ी हों या नागरिक, आपकी जिम्मेदारी है. अगर आप तैयार नहीं हैं तो आयोजन मत करो. हमें लोगों की जान नहीं गंवानी चाहिए.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अन्य बड़ी बातें...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










