
ENG vs AFG CT 2025 Analysis: इंग्लैंड के 3 हवा-हवाई शॉट, बीच मुकाबले में पेसर इंजर्ड, रूट का एग्जिट...अफगानिस्तान ने ऐसे पलटा मैच
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के सामने इंग्लैंड के हारने की कई वजह रहीं. अगर यह कहा जाए कि इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को अपनी गलतियों से हारी तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा, गलती एक नहीं बल्कि तीन-तीन. आइए आपको बताते हैं चैम्पियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड कैसे अफगानिस्तान के सामने लाहौर में 26 फरवरी को हार गया.
England vs Afghanistan Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों के हवा-हवाई शॉट, बीच मुकाबले में पेसर का इंजर्ड होना और फिर रनचेज के दौरान आखिरी ओवर्स में संतुलन खोना... अफगानिस्तान के सामने इंग्लैंड की चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में हार की कहानी इन तीन फैक्टर्स में छिपी हुई है.
अफगानिस्तान ने बुधवार (26 फरवरी) को हुए मुकाबले में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिखाया कि उनको कमतर आंकना भूलना होगा. अफगानी टीम ने 8 रनों से जीत दर्ज की और चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं.
अब आपको बताते हैं अफगानिस्तान के सामने इंग्लैंड के हारने की वजह क्या रही. अव्वल तो यह कि जब अफगानी टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उनके स्टार पेसर मार्क वुड इंजर्ड हो गए. इस कारण जो रूट को डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करनी पड़ी. रूट के 47वें ओवर में 23 रन आए. अगर मार्क वुड इंजर्ड ना हुए होते तो मार्क वुड गेंदबाजी करते. यह वुड की इंजरी का ही नतीजा था कि लियाम लिविंगस्टोन को रिस्क में डालकर कप्तान जोस बटलर ने आखिरी ओवर करवाया.
जोस बटलर जल्दबाजी कर गए... इंग्लैंड की टीम ने 326 रनों का टारगेट चेज करना शुरू किया तो एक मौके पर इंग्लैंड की टीम 133 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद जो रूट (120), जोस बटलर (38) ने इंग्लैंड की टीम को संभाला और स्कोरकार्ड को 216 रनों तक ले गए.
#Azmatullah takes his 2nd wicket and Afghanistan's 5th, sending Buttler back to the dressing room 🤩#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #AFGvENG | LIVE NOW on Star Sports 2 & Sports18-1 📺📱 Start Watching FREE on JioHotstar! pic.twitter.com/GJr89EutHJ
लेकिन इसी स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा, जब बटलर अजमतुल्लाह उमरजई की बाउंसर गेंद को ठीक से भांप नहीं पाए और पुल शॉट खेल गए. स्क्वॉयर लेग के पास फील्ड कर रहे रहमत शाह ने कैच छोड़ने में कोई गलत नहीं की. यह इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










