
Elon Musk के बेटे शेखर का भारतीय कनेक्शन, मस्क का जवाब सुन कर होंगे हैरान
AajTak
अरबपति एलॉन मस्क अपने बेटे शेखर को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल X पर शेखर नाम ट्रेंड कर रहा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शेखर क्यों रखा है. मस्क ने इसका जवाब एक इंडियन पॉडकास्ट में भी दिया था.
Tesla और SpaceX के सीईओ अरबति एलॉन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई टेक प्रोजेक्ट या बिजनेस फैसला नहीं है. एलॉन मस्क ने अपने बेटे के नाम को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ‘शेखर’ नाम ट्रेंड करने लगा.
दरअसल, Elon Musk के बेटे का नाम स्ट्राइडर शेखर है. हाल ही में मस्क ने खुद बताया कि उन्होंने अपने बेटे के नाम में ‘शेखर’ क्यों जोड़ा. मस्क ने कहा कि यह नाम उन्होंने मशहूर भारतीय मूल के वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर से प्रेरित होकर रखा है.
एलॉन मस्क ने यह बात एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान कही. उन्होंने बताया कि सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर एक महान वैज्ञानिक थे और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उन्होंने यह नाम चुना. चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था.
मस्क ने यह भी बताया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस की पारिवारिक जड़ें भारत से जुड़ी हैं. शिवोन जिलिस टेक इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोफेशनल हैं और फिलहाल Nuralink से जुड़ी हुई हैं. इसी वजह से बेटे के नाम में भारतीय कनेक्शन भी जोड़ा गया.
जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर ‘Sekhar’ नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे भारतीय वैज्ञानिकों के सम्मान से जोड़ा, तो कई यूज़र्स एलॉन मस्क के बच्चों के अलग अलग नामों पर चर्चा करने लगे.
गौरतलब है कि एलोन मस्क इससे पहले भी अपने बच्चों के नामों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उनके कुछ बच्चों के नाम काफी अलग और अनोखे हैं, जिन पर पहले भी बहस हो चुकी है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











