
Election 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के दे सकते हैं वोट? इन स्टेप्स से घर बैठे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
AajTak
Voter ID Card List: अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट दे सकते हैं. हालांकि, इसके लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना आवश्यक है. वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने पर किसी भी सरकारी आईडी के जरिए वोट डाला जा सकता है. आइए जानते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका.
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज, 12 नवंबर 2022 को वोट डाले जा रहे हैं. प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और वोट डालते हैं तो पहले देख लीजिए कि वोटिंग लिस्ट में आपका नाम है या नहीं.
क्या बिना वोटर आईडी दे सकते हैं वोट? अगर वोटिंग लिस्ट में आपका नाम है तो आप वोटर आईडी के जरिए तो वोट दे ही सकते हैं. लेकिन, अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट दे सकते हैं. हालांकि, इसके लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना आवश्यक है. दरअसल, वोटर लिस्ट में नाम होने पर बिना वोटर आईडी कार्ड, अन्य किसी सरकारी आईडी के जरिए चुनाव में वोट दिया जा सकता है.
वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि को दिखाकर वोट दे सकते हैं. वोट डालने के लिए राज्य की वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने के साथ सरकारी पहचान पत्र की आवश्यकता होती है. हालांकि, अगर आपका वोटर लिस्ट में ही नाम नहीं है तो आप वोट नहीं डाल सकेंगे. आइए जानते हैं वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का आधिकारिक तरीका....
How to Check Name in Voters list: वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
Voter Id Search By Name: नाम से ऐसे चेक करें वोटर आईडी कार्ड अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है तो इससे भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप के जरिए भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करना होगा. इस ऐप पर लॉगिन करने और जरूरी जानकारी भरने पर आपको सभी जरूरी जानकारी मिल जाएंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










