
Eid Milad un Nabi 2021: राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दी 'ईद-ए-मिलाद' की शुभकामनाएं
Zee News
Eid Milad Un Nabi: हर साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है.
नई दिल्ली: आज मुल्क भर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्बर मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें। Milad-un-Nabi greetings. Let there be peace and prosperity all around. May the virtues of kindness and brotherhood always prevail. Eid Mubarak!
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पैगाम में कहा, 'पैगम्बर मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, खास तौर से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं. आइए, हम सब पैगम्बर मुहम्मद के ज़िंदगी से सबक लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और मुल्क में सुख शांति बनाए रखने के लिए काम करें.'
