
ED ने 5 साल में जब्त की 33 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति, बैंकों को सौंपे 15 हजार करोड़, सरकार ने संसद में बताया
AajTak
ईडी से जुड़े एक सवाल के जवाब में सरकार ने संसद में ये जानकारी दी है कि ईडी ने 33 हजार 862 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है जिसमें विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामलों में की गई जब्ती भी शामिल है. इनमें से 15 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर इसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सौंप दिया गया है.
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पिछले पांच साल में अलग-अलग मामलों में कुल 374 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें कई कॉरपोरेट्स के डायरेक्टर्स भी शामिल हैं. इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी सरकार की ओर से संसद में दी गई है. लोकसभा में एक लिखित सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ये जानकारी दी है.
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ओर से संसद में दिए गए लिखित जवाब के मुताबिक ईडी के एक्शन से संबंधित ये आंकड़े 28 फरवरी 2023 तक के हैं. उन्होंने संसद में ये भी जानकारी दी है कि ईडी ने कितने करोड़ रुपये की संपत्ति इस अवधि में जब्त की है. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया है कि ईडी ने 33 हजार 862 करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है.
उन्होंने कहा कि ईडी की ओर से जब्त की गई संपत्ति के इन आंकड़ों में फ्रॉड के बड़े मामलों में की गई कार्रवाई भी शामिल है. वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि 33 हजार 862 करोड़ से अधिक की जब्त की गई संपत्ति में स्टर्लिंग बॉयोटेक के साथ ही विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामलों में की गई कार्रवाई भी शामिल है.
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संसद में अपने लिखित जवाब में ये जानकारी भी दी है कि इसमें से 15 हजार 113 करोड़ 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सौंप भी दी गई है. गौरतलब है कि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक सप्ताह पहले ईडी की ओर से दर्ज किए गए मामलों को लेकर सवाल का लोकसभा में लिखित जवाब दिया था.
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब में जानकारी दी थी कि पिछले पांच साल में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित 3497 केस दर्ज किए. उन्होंने ये बताया था कि साल 2018-19 में 195, साल 2019-20 में 562, 2020-21 में 981, साल 2021-22 में 1180 और साल 2022-23 में 28 फरवरी तक 579 मामले ईडी ने दर्ज किए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










