
ED ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में फिल्म निर्माता करीम मोरानी से की पूछताछ
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रविवार को फिल्म निर्माता करीम मोरानी से पूछताछ की. हाल ही में ईडी ने करीम मोरानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा था. ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश के जरिए घर गिफ्ट्स देने के मामले में करीम मोरानी का नाम भी सामने आया था.
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रविवार को फिल्म निर्माता करीम मोरानी से पूछताछ की. हाल ही में ईडी ने करीम मोरानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा था. ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश के जरिए घर गिफ्ट्स देने के मामले में करीम मोरानी का नाम भी सामने आया था. करीम मोरानी भारतीय फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस और रा.वन जैसी फ़िल्में बनाई हैं.
उधर, ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों मंडोली जेल में बंद है. वह सोमवार तक ईडी की हिरासत में है. सुकेश ने सत्येंद्र जैन और उनके लीक हुए वीडियो के बारे में बड़ा बयान दिया है. इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने मुझसे पैसे वसूले थे. जबकि सत्येंद्र जैन के बारे में सुकेश ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दें.
1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुए पिछले दिनों सुकेश की सेल में प्रशासन ने छापेमारी की. इस दौरान उसके पास से 1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुए. छापेमारी के दौरान सुकेश फूट फूट कर रोने लगा. सुकेश की सेल में जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने CRPF के साथ रेड की.
जेल में सुकेश की सेल में जो सामान मिला, वह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. सुकेश के पास से Gucci की डेढ़ लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये की कीमत के दो जींस मिले.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बैठकर ठगी ही नहीं की बल्कि उसने कई बॉलीवुड बालाओं से नए रिश्ते भी कायम किए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में सुकेश के खिलाफ 134 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें तमाम खुलासे किए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










