
ED के समन पर आज नहीं पेश होंगी महुआ मोइत्रा, कृष्णानगर के सियासी रण में हैं बिजी
AajTak
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा आज ईडी के सामने पेश नहीं हो रही हैं. वो अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने जाएंगी. बुधवार को जांच एजेंसी ने मोइत्रा और दुबई में रहने वाले बिजनेसमेन दर्शन हीरानंदानी को आज यानी गुरुवार को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) लीडर महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. जांच एजेंसी ने उनको विदेशी मुद्रा मामले में समन भेजा था. वो ईडी के सामने हाजिर ना होकर अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर में चुनाव प्रचार करने जा रही हैं. पूर्व सांसद ने केंद्रीय जांच एजेंसी को अपने फैसले के बारे में बता दिया है और लोकसभा चुनाव पूरा होने तक उन्हें न बुलाने को कहा है. बता दें कि महुआ को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि, उन्होंने ऑफिसियल काम का हवाला देते हुए उन दोनो समन को भी इग्नोर कर दिया था.
बुधवार को जांच एजेंसी ने मोइत्रा और दुबई में रहने वाले बिजनेसमेन दर्शन हीरानंदानी को आज यानी गुरुवार को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था.
रद्द हुई थी संसद सदस्यता
कैश-फॉर-क्वेरी मामले में आरोपों की जांच के बाद दिसंबर में महुआ मोइत्रा को 'अनैतिक आचरण' का आरोपी बताते हुए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित लोगों पर हमला करने के लिए हीरानंदानी से कैश और गिफ्ट के बदले में संसद में सवाल पूछे थे.
हालांकि, मोइत्रा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी ग्रुप की डील्स के बारे में सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: महुआ मोइत्रा के खिलाफ BJP का 'तुरुप का इक्का', TMC को टक्कर देंगी शाही परिवार की राजमाता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










