
ED की सभी ऑफिस पर होगी CISF की तैनाती, आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
AajTak
ईडी की टीम पर लगातार बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने देशभर के ईडी ऑफिसों पर सीआईएसएफ फोर्स को तैनात करने का फैसला किया है. मंत्रालय ने ये फैसला आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर लिया है. शुरुआत में शुरुआत में कोलकाता, रांची, रायपुर, मुम्बई, जालंधर, जयपुर, कोच्चि के ऑफिस पर CISF की तैनाती की जाएगी. इसके बाद देश के अन्य कार्यालयों पर भी तैनाती होगी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते दिनों घोटाले से जुड़े मामले में अपनी कार्रवाई तेज की है, जिसको लेकर ईडी की टीम पर राजनीतिक दलों के समर्थकों ने हमला भी किया है. अब ईडी की लगातार बढ़ती सक्रियता और खतरे को देखते हुए रेगुलर बेसिस टीम के साथ CISF को तैनात किया जाएगा. गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ईडी की लगातार बढ़ती सक्रियता और टीम पर खतरे को देखते हुए देशभर में ईडी के ऑफिसों पर रेगुलर बेसिस पर CISF को तैनात किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में ED ऑफिस और उनके अधिकारियों पर बढ़ रहे खतरे को देखते हुए और आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है.
पहले इन ED ऑफिस पर होगी तैनाती जानकारी के अनुसार, शुरुआत में कोलकाता, रांची, रायपुर, मुम्बई, जालंधर, जयपुर कोच्चि के साथ-साथ दूसरी जगहों पर स्थित ईडी ऑफिस पर सीआईएसएफ फोर्स को तैनात किया जाएगा.
बंगाल में हुआ था टीम पर हमला
बता दें कि जनवरी को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने ईडी की टीम पर हमला किया था. इस हमले में प्रवर्तन निदेशालय के कई सदस्य घायल हो गए. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले से सामने आई थी, जहां अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के साथ, एक कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में स्थानों पर छापेमारी करने गए थे. टीम पर उस समय हमला किया गया जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास के पास पहुंची थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










