
ED की छापेमारी के बाद तमिलनाडु के बिजली मंत्री गिरफ्तार, सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती
AajTak
DMK नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी की कार्रवाई के दौरान सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
DMK नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी की कार्रवाई के दौरान सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें ओमंदुरार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. छापा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित सेंथिल के घर के अलावा उनके पैतृक निवास करूर में भी मारा गया है.
जांच एजेंसी ने जिस समय सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर छापा मारा. उस समय वह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे. जैसे ही उन्हें छापेमारी की सूचना मिली, वह टैक्सी लेकर घर लौट आए.
सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद डीएमके एक्टिव हो गई है. पार्टी ने उनकी गिरफ्तार की असंवैधानिक बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है. डीएमके ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा की डराने-धमकाने की राजनीति से नहीं डरती है.
आयकर विभाग ने भी मारा था छापा
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने घर पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस मुद्दे पर स्टालिन कानून टीम के साथ भी बैठक करने वाले हैं. सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सेंथिल को ईडी ले गई है. हमें नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया जा गया है. बता दें कि कुछ समय पहले ही सेंथिल के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी रेड की थी.
सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एक्शन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










