
'EC को स्कूल में बैठाएं, कहें प्रसून बनर्जी को बुला रहा हूं', चुनाव आयोग पर TMC नेता के बिगड़े बोल!
AajTak
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है. इस बीच पश्चिम बंगाल से टीएमसी कैंडिडेट प्रसून बंद्योपाध्याय द्वारा दिए गए एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर मालदा सीट से टीएमसी सांसद कैंडिडेट और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रसून बंद्योपाध्याय (Prasun Bandyopadhyay) अपने बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग को चेतावनी दी है. उनके बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है.
उन्होंने कहा कि मैं सभी बीएसएफ, अर्धसैनिक बलों से कह रहा हूं कि कानून के दायरे में रहें. हम भी कानून के दायरे में रहेंगे. चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों. अगर अर्धसैनिक बल डराने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां हूं.
'वो कानून समझ जाएंगे...'
टीएमसी सांसद ने तृणमूल समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को स्कूलों में बैठाया जाना चाहिए. उन्हें पानी दें. उनकी उपेक्षा न करें. बूट, एके 47, एसएलआर का कोई उपयोग नहीं है. उन्होंने कहा कि बस इतना कहें कि मैं प्रसून बनर्जी को बुला रहा हूं. वह आधे घंटे में आ रहे हैं. वह सभी कानूनों को समझ जाएंगे. देखने वाला सब कुछ समझ जाएगा.
पश्चिम बंगाल में कब होगा लोकसभा चुनाव?
चुनाव आयोग शनिवार को लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया. चुनाव आयोग ने तारीखें जारी करने के लिए प्रेस वार्ता की. इसमें सामने आया है कि राज्य में भी सात चरणों में वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में कब-कब वोट डाले जाएंगे, इसकी तारीख भी सामने आ गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










