
DUSU Result 2024 Date: 1.45 लाख स्टूडेंट्स ने डाला वोट, अब इस दिन जारी हो सकता है इलेक्शन रिजल्ट
AajTak
DUSU Election 2024 Result Date: इस बार नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में मतदान प्रतिशत कम होने का अनुमान है. वहीं साउथ कैंपस के कॉलेजों में चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह कई गुना ज्यादा देखने को मिला है. वहां मतदान केंद्रों में लगी लंबी लाइनों को देखकर वोटिंंग पर्सेंटेज ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
DUSU Election 2024 Result Date: दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बीच शुक्रवार, 27 सितंबर 2024 को दो फेज (मॉर्निंग-इवनिंग शिफ्ट) में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. DUSU के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 52 कॉलेजों के कुल 1,45,893 छात्रों ने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का चुनाव करने के लिए शाम 5.45 बजे तक अपने वोट डाले.
इस बार नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में मतदान प्रतिशत कम होने का अनुमान है. वहीं साउथ कैंपस के कॉलेजों में चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह कई गुना ज्यादा देखने को मिला है. वहां मतदान केंद्रों में लगी लंबी लाइनों को देखकर वोटिंंग पर्सेंटेज ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
DUSU Election 2024 Result Date: कब आएगा रिजल्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों को देखते हुए अभी डूसू का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी नहीं किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने वोटों की गिनती और इलेक्शन रिजल्ट जारी करने पर तब रोक लगा दी है, जब तक सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि हटा नहीं लिए जाते. डूसू चुनाव में बड़ा दखल देते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा था कि चुनाव प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन मतगणना तब तक नहीं होगी, जब तक अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाती कि संपत्ति को खराब करने वाली चीजें हटा दी गई है, मतगणना शनिवार को होनी थी. हाईकोर्ट की अगली तारीख 21 अक्टूबर को है. अनुमान लगाया जा रहा है कि हाईकोर्ट की अगली सुनवाई (21 अक्टूबर को) को कोर्ट के आदेश के बाद ही डूसू का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
बैलेट रूम में इलेक्शन इंचार्ज प्रोफेसर के साथ हाथापाई
मतदान के दौरान नॉर्थ कैंपस में उम्मीदवार और इलेक्शन इंचार्ज प्रोफेसर के साथ हाथापाई का मामला सामने आया था. आरोप है कि वोटिंग के दौरान NSUI के एक उम्मीदवार ने प्रोफेसर के साथ हाथापाई की. बताया जा रहा है कि संयुक्त सचिव पद पर प्रत्याशी NSUI कैंडिटेंस लोकेश चौधरी 27 सितंबर को करीब 9 बजे बैलेट रूम में पहुंचा था. वहां देखा कि सभी बैलेट बॉक्स बंद थे और काफी देर तक वोटिंग शुरू नहीं हुई थी. इसे लेकर कैंडिडेट और प्रशासन के बीच काफी कहासुनी हो गई. इसके बाद प्रोफेसर के साथ हाथापाई की घटना हुई. हालांकि इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









