
DUSU चुनाव में करोड़ों खर्च! यूनिवर्सिटी को HC की फटकार- यह लोकतंत्र का उत्सव है मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं
AajTak
डूसू चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च और नियमों के उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट चुनाव स्थगित करने की सलाह दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक पोस्टर हटाए नहीं जाते और जब तक पूरी यूनिवर्सिटी की सफाई नहीं हो जाती है तब तक चुनाव को स्थगित किया जाए. कोर्ट ने वीसी को दिल्ली पुलिस और आला अधिकारियों के साथ बैठक करके अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने को कहा है.
DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election 2024) में उम्मीदवारों के अंधाधुंध पैसा खर्च करने और नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. बीते बुधवार डूसू चुनाव के दौरान दीवारों, सार्वजनिक स्थलों, निजी संपत्तियों और सड़कों पर पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है न कि मनी लांड्रिंग का.
आम चुनाव से भी बुरी स्थिति: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि ऐसे सिस्टम के जरिए युवाओं को करप्ट नहीं होने देना चहिए. यह स्थिति तो देश के आम चुनाव से भी बुरी है. क्या कोई रिकॉर्ड है कि चुनाव में कितना पैसा इस्तेमाल किया जा रहा है? ऐसा लगता है मानो करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि पोस्टर दीवार पर लगाए जा रहे हैं. सड़को पर लगाए जा रहे हैं. इस तरह से पैसा को बर्बाद नहीं होने देना चहिए. आपको सख्त एक्शन लेना चाहिए.
स्थगित हो सकते हैं डूसू चुनाव?
डूसू चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च और नियमों के उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट चुनाव स्थगित करने की सलाह दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक पोस्टर हटाए नहीं जाते और जब तक पूरी यूनिवर्सिटी की सफाई नहीं हो जाती है तब तक चुनाव को स्थगित किया जाए. कोर्ट ने पूछा कि सार्वजनिक संपत्ति पर जो पोस्टर लगे हुए है क्या आपने इसकी तस्वीरें ली हैं? अगर वह पोस्टर लगाते हैं तो पोस्टर हटाने का खर्चा भी उम्मीदवारों को ही उठाना होगा.
16 हजार बोर्ड, दो हजार होर्डिंग और 2 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाए: DU

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









