
Dussehra 2024: कुंडली में इस ग्रह के कारण हुई थी दशानन की हार, वरना लोक-परलोक में ऐसा कोई शक्तिशाली नहीं!
AajTak
Dussehra 2024: भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न की थी और रावण सिंह लग्न के जातक थे. दोनों के लग्न में विद्यमान बृहस्पति उन्हें शक्तिशाली बनाता है. लेकिन राम का बृहस्पति लग्न में सर्वोच्च का है, जो उन्हें विशिष्ट बना देता है.
Dussehra 2024: सनानत धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से भगवान राम द्वारा रावण के वध की कथा से जुड़ा हुआ है. इस दिन मंच की रामलीलाओं में भगवान राम के जीवन की घटनाओं को नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया जाता है और अंत में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है.
भारतीय पौराणिक कथाओं और ज्योतिष शास्त्र में राम और रावण की कुंडलियों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की कुंडलियों में अद्वितीय विशेषताएं थीं, जो उनके जीवन और व्यक्तित्व को प्रभावित करती थीं. ज्योतिष गणना के अनुसार, राम की कुंडली में कुछ खास विशेषताओं के चलते ही वो अहंकारी रावण पर विजय प्राप्त करने में सफल हुए थे.
राम और रावण की कुंडली भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न की थी और रावण सिंह लग्न के जातक थे. दोनों के लग्न में विद्यमान बृहस्पति उन्हें शक्तिशाली बनाता है. लेकिन राम का बृहस्पति लग्न में सर्वोच्च का है, जो उन्हें विशिष्ट बना देता है. वहीं, उच्च के शनि और बुध के कारण रावण एक ज्ञानी, विद्वान और अत्यंत पराक्रमी बन गया. लेकिन राहु के कारण रावण की मति भ्रष्ट हुई और उसे राक्षस की श्रेणी में रख दिया गया. कुल मिलाकर भगवान राम का बृहस्पति ही रावण पर भारी पड़ा और रावण परास्त हुआ.
हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं कि रावण एक अत्यंत ज्ञानी और महा बलशाली राजा था. लेकिन उसने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया, जो अंततः उसके पतन का कारण बना. अन्यथा लोक-परलोक में उसके जैसे शक्तिशाली योद्धा मिलना असंभव था.
दशानन की अद्भुत शक्तियां और वरदान रावण को अद्वितीय शक्ति और बल प्राप्त था. उसे लोक-परलोक में अजेय माना जाता था. रावण के 10 सिर और 20 भुजाएं थीं, जो उसकी शक्ति और व्यापकता का प्रतीक थीं. कई दिशाओं में ध्यान देने और हर प्रकार के युद्ध में कुशल क्षमताओं ने उसे बेहद शक्तिशाली बना दिया था.
रावण को पाशुपतास्त्र और अन्य कई दिव्य अस्त्रों का ज्ञान और स्वामित्व प्राप्त था. रावण मायावी शक्तियों का भी धनी था, जिससे वह अपना रूप बदल सकता था, अदृश्य हो सकता था और छल-कपट से शत्रुओं को पराजित कर सकता था.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









