
Dukes Ball in WTC Final Ind vs Aus: ड्यूक बॉल से होगा WTC फाइनल, जानिए भारत की SG गेंद से है कितनी अलग
AajTak
भारतीय टीम को 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. यह टेस्ट मैच ड्यूक बॉल से खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपने घर में एसजी बॉल से खेलने की आदी है. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में कितनी तरह की बॉल इस्तेमाल होती हैं और उनकी क्या खासियतें हैं?
Dukes Ball in WTC Final Ind vs Aus: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन शानदार अंदाज में खत्म हुआ है. अब भारतीय खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल की तैयारी में जुट गए हैं. टीम इंडिया इस खिताबी मुकाबले के लिए लंदन पहुंच गई है. यहीं यह WTC फाइनल मैच 7 जून से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी.
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा रहा है. यह टेस्ट मैच ड्यूक बॉल से खेला जाएगा. जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल में एसजी बॉल से क्रिकेट खेली थी.
WTC फाइनल में इस्तेमाल होगी ड्यूक बॉल
ऐसे में टीम इंडिया आईपीएल और WTC फाइनल के बीच मिले ब्रेक में ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस कर रही है. भारतीय खिलाड़ियों ने IPL के दौरान भी ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस की थी. ताकि आईपीएल के ठीक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में उतरने के लिए खिलाड़ियों को परेशानी ना हो.
यहां फैन्स काफी कन्फ्यूज होंगे कि आखिर एसजी और ड्यूक बॉल हैं क्या? वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ड्यूक बॉल ही क्यों इस्तेमाल की जाएगी? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं...
क्रिकेट में कितने तरह की बॉल इस्तेमाल होती हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











