
DU Cut Off List 2021 LIVE Updates: देशबंधु, सेंट स्टीफेन समेत इन कॉलेजों की कट-ऑफ हुई जारी, यहां करें चेक
AajTak
DU First Cut-Off List 2021 LIVE Updates: एंट्रेंस एग्जाम में कट-ऑफ क्लियर करने वाले छात्र कॉलेजों में जाए बिना कॉलेज की वेबसाइटों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ग्रेजुएट कोर्सेज़ में अपना एडमिशन सुरक्षित कर सकते हैं. सभी कॉलेजों की संयुक्त कट-ऑफ लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर उपलब्ध होगी.
DU Admission 2021, First Cut-Off List 2021 LIVE Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट आज जारी की जा रही है. एंट्रेंस एग्जाम में कट-ऑफ क्लियर करने वाले छात्र कॉलेजों में जाए बिना कॉलेज की वेबसाइटों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ग्रेजुएट कोर्सेज़ में अपना एडमिशन सुरक्षित कर सकते हैं.
DU शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्रों को प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन एडमिशन का तरीका प्रयोग में लाएगी. इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए 4,38,696 छात्रों ने आवेदन किया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इनमें से अधिकतर छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों से हैं. पहली कट-ऑफ लिस्ट चेक करने के लिए ताजा अपडेट्स यहां चेक करते रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











