
DU में विवादित पोस्टर को लेकर आपस में भिड़े दो छात्र संगठन, ABVP ने दर्ज कराई शिकायत
AajTak
पुलिस के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया. इस मामले में डूसू की तरफ से मौरिस नगर थाने में शिकयत दर्ज कराई गई है. वहीं, ABVP के छात्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सेना और पुलिस को लेकर विवादित बातें की जा रही थीं. इतना ही नहीं एबीवीपी का यह भी कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सेना और पुलिस के खिलाफ विवादित नारे भी लगाए गए.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान हंगामा भी हुआ. हालांकि पुलिस के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया जा सका. महिला दिवस के मौके पर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में भगत सिंह छात्र एकता मंच ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में कई छात्र समेत कुछ एक्टिविस्ट भी शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान लगे एक एंटी इंडियन आर्मी पोस्टर को लेकर डूसू छात्र संघ और भगत सिंह छात्र एकता मंच के बीच झड़प हो गई.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







