DU: एबीवीपी का प्रदर्शन, 12 घंटे लाइब्रेरी और कैंपस खोलने की मांग
AajTak
कैंपस में पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद करने की छात्रों ने डीयू प्रॉक्टर से मांग की. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस कैंपस पुलिसिंग बंद नहीं करती तो छात्रों के नेतृत्व में पुलिस थानों का घेराव किया जाएगा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस की आर्ट्स फैकल्टी पर कैंपस-लाइब्रेरी खोलने, पीजी हॉस्टलों में केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस ने धक्का-मुक्की के साथ अलोकतांत्रिक व अमर्यादित व्यवहार किया. जिसको लेकर छात्रों ने कैंपस में पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को कम करने को लेकर डीयू प्रॉक्टर को ज्ञापन दिया है. एबीवीपी ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस कैंपस पुलिसिंग बंद नहीं करती तो छात्रों के नेतृत्व में पुलिस थानों का घेराव किया जाएगा. प्रदर्शनकारी छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस को खोलकर ऑफलाइन कक्षाओं का विकल्प देने की मांग की है. इसके अलावा त्वरित रूप से अंतिम वर्ष के छात्रों की अनिवार्य ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने, परीक्षा देने हेतु ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड का छात्रों को विकल्प देने, डीयू के कॉलेजों-विभागों आदि के सभी पुस्तकालयों को खोलने और कम से कम 12 घंटे पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












