
Droupadi Murmu Oath Ceremony : दिल्ली में इन रास्तों पर यात्रा करने से बचें, राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के चलते कई रूट बंद
AajTak
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
भारत की नवर्निवाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. राष्ट्रपति के शपथ समारोह की वजह से आज दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. दिल्ली पुलिस ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों को कई रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.
दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि सोमवार को राष्ट्रपति के शपथ समारोह की वजह से लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालय को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में होगा.
इन रूट पर यात्रा करने से बचें
दिल्ली पुलिस ने लोगों से सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य, तीन मूर्ति मार्ग, गोल चक्कर तीन मूर्ति, अकबर रोड, गोल मेथी, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
इसके अलावा सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेल भवन, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग और गुरुद्वारा राकबगंज रोड, पटेल चौक, रायसीना रोड, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर भी जाने से बचने की सलाह दी गई है. दफ्तर भी रहेंगे बंद
कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ सरकारी दफ्तरों को आंशिक तौर पर बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा संसद का निर्माण कार्य भी शपथ ग्रहण के दौरान बंद रहेगा. आदेश के मुताबिक, सुरक्षा जांच के लिए सुबह 6 बजे तक 30 कार्यालयों को खाली करना आवश्यक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










