
Dombivli: BJP कार्यकर्ता की आंखों में झोंकी मिर्च, फिर लोहे की रॉड से हमला... CCTV में कैद हमलावर!
AajTak
Attack On BJP Leader Manoj Katake: मुंबई से सटे डोंबिवली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मनोज कटके पर हमला हुआ है. हमले में बीजेपी विधायक मनोज कटके गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रहा है. वहीं, डोंबिवली बीजेपी विधायक रवींद्र चव्हाण ने हमले की निंदा की है और पुलिस से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
मुंबई से सटे डोंबिवली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई है. बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कटके पर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मनोज कटके पर लोहे की रोड से हमला हुआ. हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर भी डाल दिया. हमले में मनोज कटके गंभीर रूप से घायल हो गए. वह अभी डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनका इलाज चल रहा है.कैसे हुआ मनोज कटके पर हमला? बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कटके सोमवार सुबह जब अपनी दुकान में थे. तभी दो लोग आए. दुकान में दाखिल होते ही हमलावरों ने मनोज कटके की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और फिर हमलावरों ने उन पर लोहे की रोड से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. हमलावरों ने मनोज कटके को संभलने तक का मौका नहीं दिया. हमले से मनोज कटके के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







