
DND फ्लाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ट्रैफिक के बीच धूं-धूं कर जली, Video
AajTak
डीएनडी फ्लाईवे पर चलती कार में भीषण आग गई. आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई. बीच ट्रैफिक के दौरान कार में आग लग गई . घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची. और आग बुझाने की कोशिश कर रही है. घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे ( Delhi Noida Direct Flyway) पर बीच ट्रैफिक चलती कार में भीषण आग गई. कार में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. सैकड़ों गाड़ियों के बीच मौजूद कार से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं. वहीं, आग लगती कार के करीब मौजूद दूसरी गाड़ियां उससे दूर बनाती नजर आ रही हैं. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची है और आग बुझाने में जुटी हुई है. फिलहाल किसी के झुलसने की जानकारी सामने नहीं आई है.
देखें वीडियो...
कार में आग लगने की यह घटना उस वक्त हुई है जब सबसे ज्यादा भीड़ डीएनडी पर होती है. शाम होने के कारण दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आकर काम करने वाले अपने घरों की ओर लौटते हैं. घटना की जानकारी फायर बिग्रेड डिपार्टमेंट को भी दी गई है. मौके पर फायर टीम पहुंची है. फिलहाल इस कार हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
गाड़ियों से निकलकर लोगों ने बनाए वीडियो
कार के आग पकड़ने के बाद दूसरी गाड़ियों में मौजूद लोग अपनी कारों से निकलकर हादसे का वीडियो बनाने लगे. आग लगने के कारण वहां पर काफी देर से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है. अन्य गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं. मौके पर पुलिस भी पहुंची है. फिलहाल कार में आग किस वजह से लगी है. इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










