
Diwali 2022: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की अनोखी मुहिम, CP में जलाए जाएंगे 51 हजार दीये
AajTak
दिवाली में बढ़ते हुए प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने इस साल पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. साथ ही, दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
दिवाली के त्योहार में अब हफ्ते भर से भी कम समय बचा हुआ. इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है. इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार 21 अक्टूबर से 'दीए जलाओ, पटाखे नहीं' मुहिम की शुरुआत कर रही है. इस अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए सरकार ने दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में 51 हजार दीये जलाने का फैसला लिया है.
विंटर एक्शन प्लान भी लागू
दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ जाने वाले प्रदूषण से भी निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने 15 पॉइंट्स विंटर एक्शन प्लान लागू किया है. इसमें दिवाली में पटाखे जलाने से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. दिल्ली सरकार ने इस साल भी पटाखों के उत्पादन, भण्डारण, बिक्री और जलाने पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है. साथ ही, दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक है.
1289 रखेंगे पटाखों के भण्डारण, बिक्री पर नजर
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने 210 टीमें, दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 165 टीमें और दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी(DPCC) ने 33 टीमों का गठन किया है. करीब 1289 अधिकारियों को दिल्ली में नियुक्त किया गया है जो पटाखों के भण्डारण, बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
पटाखे बेचने और फोड़ने पर इतनी होगी सजा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










