
Diwali 2021: पीएम मोदी की दिवाली होगी सेना संग, जम्मू-कश्मीर में इस जगह का करेंगे दौरा
AajTak
PM Modi Diwali 2021 Celebration: आज छोटी दिवाली (Choti Diwali 2021) है और गुरुवार को बड़ी दिवाली होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों संग मनाएंगे. 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं. इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्टर में होगी.
PM Modi Diwali 2021 Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Deepawali 2021 ) इस बार दिवाली सेना के जवानों संग राजौरी (PM Modi Poonch Visit) के नौशेरा सेक्टर (PM Modi Naushera Sector Visit) में बुधवार को मनाएंगे. पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास अलर्ट पर रहने को कहा गया है. साथ ही कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीएम मोदी 2014 में जब से प्रधानमंत्री बने हैं, वह लगातार सेना के जवानों संग ही दिवाली मनाते हैं. इस बार भी वह सेना के जवानों के बीच होंगे. हालांकि पहले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के बारे में ये संभावना जताई गई थी कि वह जम्मू कश्मीर में पुंछ इलाके का दौरा कर सकते हैं, क्योंकि यहां सेना के कई जवानों की शहादत हुई है. इसके अलावा एक संभावना ये भी थी कि वह लद्दाख सेक्टर का भी दौरा कर सकते हैं, क्योंकि यहां भारतीय सेना चीन से लगे बॉर्डर पर पिछले 18 महीनों से तैनात है. हालांकि अब ये तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के राजौरी में स्थित नौशेरा सेक्टर में सेना के जवानों संग दिवाली का पर्व मनाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










