
Diwali पर अपनों को शेयर करें ये मैसेज, खास अंदाज में दें दिवाली की शुभकामनाएं
AajTak
Diwali Wishes 2025: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के इस पर्व पर चारों तरफ रौशनी जगमग रहती है. इस मौके पर हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने घर-परिवार में शेयर कर सकते हैं.
- आपके घर लक्ष्मी और गणेश का वास हो, हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे, अंधेरों से रहो दूर उजालों के आप पास हो.दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- खुशियों का पर्व है दिवाली, मस्ती और प्रेम है दिवाली, लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली, दीपों का त्योहार और शुभ है दिवाली.Happy Diwali 2025
- रंगोली और दीपक से सजे घरों में, भगवान राम के आगमन की खुशी छाएगी, दीपावली के इस पावन पर्व पर जीवन जगमग बनाएगी.दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, धन से भर जाए आपका घर-बार, जीवन में आए खुशियां अपार, शुभकामना कीजिए हमारी स्वीकार.Happy Diwali 2025
- नव दीप जले, नव फूल खिलें, नित नई बहार मिले, इस दिवाली आपको भगवान का आशीर्वाद मिले.हैप्पी दिवाली 2025
- जीवन में मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, और मां दुर्गा का आशीर्वाद हो.दिवाली की मंगलमय शुभकामनाएं

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







