
Disha Vakani के सगे भाई हैं Mayur Vakani यानि सुंदरलाल, बहन दयाबेन की तरह शो में अब नहीं आते नजर, जानें कारण
ABP News
कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फेवरेट किरदार सुंदरलाल और दयाबेन शो में भाई बहन का रोल प्ले कर रहे हैं लेकिन रील ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी मयूर वकानी (Mayur Vakani) और दिशा वकानी (Disha Vakani) भाई बहन हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में भाई-बहन यानि सुंदरलाल और दयाबेन (Dayaben) की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं. जब भी दोनों साथ में दिखते हैं तो शो में हंसी और मज़ा दुगना हो जाता है. दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं...भले ही इनका प्यार जेठालाल (Jethalal) पर भारी क्यों न पड़ जाए लेकिन इनकी जोड़ी सभी को खूब पसंद आती है. जहां सुंदरलाल (Sunderlal) यानि मयूर वकानी (Mayur Vakani) प्यार से दयाबेन यानि दिशा वकानी को ‘बहना’ बुलाते हैं तो दयाबेन भी उन्हें ‘वीरा’ कहकर पुकारती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी दोनों भाई - बहन हैं. भाई बहन हैं मयूर वकानी और दिशा वकानीपिछले 12 सालों से दिशा वकानी और मयूर वकानी शो में भाई बहन का रोल प्ले कर रहे हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है लेकिन असल में भी ये रिश्ते में भाई - बहन ही हैं. शायद यही कारण है कि शो में इनकी केमिस्ट्री सभी को इतनी पसंद आती हैं और इनकी बॉन्डिंग का तो जवाब नहीं.More Related News













