
‘राजनीति मेरे बस की बात नही’, बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर बोले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव
ABP News
Khesari Lal Yadav On Politics: खेसाली लाल यादव ने बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है.
भोजपुरी के कई स्टार्स राजनीति में भी पूरा दमखम दिखा रहे हैं. रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक अभिनेता से नेता बन चुके हैं. वहीं पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव तो नहीं लड़ा लेकिन उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया था. इन सबके बीच खेसारी लाल यादव के भी बीजेपी जॉइन करने के रूमर्स फैले हुए हैं. वहीं भोजपुरी स्टार ने अब इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बता दिया है.
क्या बीजेपी जॉइन करेंगे खेसारी लाल यादव? दरअसल पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से घिरे खेसारी लाल यादव से पूछा गया था कि क्या वे बीजेपी जॉइन कर रहे हैं. इस पर भोजपुरी एक्टर ने कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. मुझे नहीं लगता कि हमारे बस की राजनीति है. क्योंकि राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है और हम सच बोलने वाले लोग हैं और सच बोलकर आप राजनीति कभी नहीं कर सकते हैं. इसलिए मुझे कहीं नहीं जाना है. लडना था एक बार वो सिचुएशन ही ऐसी हो गई थी कि मैं लड़ लिया. मैंने देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती है. तो मैं एक कलाकार के तौर पर बहुत खुश हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. अभी मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं. मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है.
पवन सिंह-ज्योति सिंह के मसले पर क्या बोले खेसारीवहीं खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक पर कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है. मैं पहले कुछ बोल जाता था और फिर मुझे काफी ट्रोल किया जाता था. तो मुझे नहीं लगता कि मुझे इस पर कुछ बोलना चाहिए. ये उनका अपना मैटर है वो सुलझाएंगे.
मेरा तो चांद पर गाना बज रहापवन सिंह के गाने पर वैभव सूर्यवंशी के डांस करने पर खेसारी लाल यादव बोले वे हम सब का गौरव हैं.मेरा गान बजे या पवन सिंह का बजे, बज तो भोजपुरी ही रहा है ना, वो भोजपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं वो हों या ईशान किशन जी हों. बिहार के सारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं. उनका धरती पर गाना बज रहा है मेरा तो चांद पर बज रहा है.













