
Dinesh Karthik Announces Retirement: 39 साल के दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जन्मदिन पर लिखा भावुक पोस्ट
AajTak
दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर संन्यास का ऐलान किया. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है.
स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने 1 जून (शनिवार) को अपने 39वें जन्मदिन पर संन्यास का ऐलान किया. कार्तिक हालिया आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए खेलते दिखे थे. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने दो दशक से ज्यादा लंबे क्रिकेटिंग करियर को याद किया है.
कार्तिक ने X पर लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में मुझे जो स्नेह, समर्थन और प्यार मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं. इस चीज को संभव बनाने वाले सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता और हार्दिक धन्यवाद. काफी समय तक इस पर विचार करने के बाद मैंने क्रिकेट से हटने का निर्णय लिया है. मैं आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं.अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़कर आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए तैयार हो रहा हूं.'
It's official 💖 Thanks DK 🙏🏽 pic.twitter.com/NGVnxAJMQ3
कार्तिक कहते हैं, 'मैं अपने कोचों, कप्तानों, चयनकर्ताओं, टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस लंबी यात्रा को सुखद और आनंददायक बनाया है. मैं खुद को उन कुछ भाग्यशाली लोगों में से एक मानता हूं जिन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. इतने सारे प्रशंसकों और दोस्तों की सद्भावना अर्जित करने के लिए मैं और भी भाग्यशाली हूं.'
कार्तिक ने आगे कहा, 'इन सभी वर्षों में मेरे माता-पिता मेरी ताकत और समर्थन के स्तंभ रहे हैं और उनके आशीर्वाद के बिना मैं आज जो कुछ भी हूं, वह नहीं होता. मैं दीपिका (कार्तिक की पत्नी) का भी बहुत आभारी हूं, जो खुद एक पेशेवर खिलाड़ी हैं. हमारे महान खेल के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद. आपके समर्थन और शुभकामनाओं के बिना क्रिकेट और क्रिकेटर्स का अस्तित्व वैसा नहीं होता.'
धोनी से पहले किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू एमएस धोनी से पहले हुआ था. दिनेश कार्तिक ने नवंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं वनडे डेब्यू 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में किया. वहीं टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में किया था. वहीं धोनी ने अपना टेस्ट डेब्यू चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2005 में किया. धोनी का वनडे डेब्यू दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में था. हालांकि टी20 डेब्यू धोनी और डीके का एक ही मैच में था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











