
Diljit Dosanjh Concert in JLN Stadium: शराब की बोतलें फेंकी, सामान तोड़ा... दिलजीत के कॉन्सर्ट से JLN स्टेडियम को नुकसान, खिलाड़ी परेशान
AajTak
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JNL) में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 26 और 27 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें हजारों लोग पहुंचे थे. शो के बाद अब इस स्टेडियम में जगह-जगह शराब की बोलत, पानी की खाली बोतल, खाना और खाने के पैकेट दिखाई दे रहे हैं. गंदगी की वजह से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथलीट्स को अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी है.
Diljit Dosanjh Concert in JLN Stadium: राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JNL) में खिलाड़ी अपने हुनर को तराशते हैं. यहां वो प्रैक्टिस करते हैं, ताकी देश को ओलंपिक में मेडल दिला सकें. मगर अब इस स्टेडियम का हाल बेहाल हो गया है. इस स्टेडियम में कई जगह शराब की बोतलें पड़ी हैं.
रनिंग ट्रैक पर सड़ा हुआ खाना पड़ा दिखाई दे रहा है. कुर्सियां टूटी हैं. रनिंग के लिए तैयार कई हर्डल्स भी टूटे हुए हैं. बड़ी बात यह भी है कि खुद खिलाड़ी भी इन सबसे काफी परेशान हैं. दरअसल, स्टेडियम का यह हाल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो के बाद हुआ है. यह कॉन्सर्ट 26 और 27 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें हजारों लोग पहुंचे थे.
धावक बेअंत सिंह ने शेयर किया वीडियो
शो के बाद अब इस स्टेडियम में जगह-जगह शराब की बोलत, पानी की खाली बोतल, खाना और खाने के पैकेट दिखाई दे रहे हैं. गंदगी की वजह से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथलीट्स को अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी है. इसका एक वीडियो धावक बेअंत सिंह (Beant Singh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
इसके अलावा कॉन्सर्ट के बाद आजतक की टीम ने भी जब स्टेडियम का दौरा किया तो यही खराब हालात दिखाई दिए. इसके साथ-साथ रनिंग ट्रैक पूरी तरह से भीगे हुए थे और दाग लगे हुए थे. खिलाड़ियों ने भी अपनी व्यथा बताई और कहा कि उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है.
चालू स्थिति में स्टेडियम हैंडओवर होना है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










