
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' ने प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग में ही गदर मचाया हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.
रणवीर सिंह की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी और 18 मार्च को प्रीमियर शो दिखाए जाएंगे. फिल्म को लेकर लोगो में इतनी एक्साइटमेंट है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि प्रीमियर शो के लिए भी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. ऐसे में 'धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती हैं.
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर दिया बड़ा कमालबता दें कि मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स और ट्रेड अनुमानों के आधार पर, यह फ़िल्म अब पेड प्रीमियर सहित, दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने का टारगेट बना रही है. गौरतलब है कि आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' की ओपनिंग डे के लिए दुनिया भर में एडवांस सेल पहले ही 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है,
इसके अलावा, इस आंकड़े में अभी भारत की पहले दिन की प्री-सेल्स शामिल नहीं हैं, क्योंकि फ़िल्म के लिए घरेलू लेवल पर फुल फ्लैज्ड बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है. प्री-सेल्स में दिख रही यह जबरदस्त रफ्तार, फिल्म की रिलीज से पहले भारत और विदेशों, दोनों ही मार्केट में इसकी भारी डिमांड का हिंट देती है.
भारत में ही पेड प्रीमियर से 35+ करोड़ के कलेक्शन की उम्मीदमौजूदा ट्रेंड के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ़ भारत में ही पेड प्रीमियर से 35+ करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. पहले से ही मज़बूत इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग को मिलाकर, सिर्फ़ प्रीमियर से ही दुनिया भर का कुल कलेक्शन, फ़िल्म के पूरी तरह से रिलीज़ होने से पहले ही लगभग 50+ करोड़ तक पहुंच सकता है. पहले पूरे दिन (19 मार्च), धुरंधर 2 से भारत में 100+ करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, घरेलू ओपनिंग डे का कलेक्शन लगभग 150 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच सकता है, जो किसी भी हिंदी फ़िल्म के लिए एक शानदार उपलब्धि होगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












